Sunday, July 9, 2023
Home
himachal news
Kullu
कुल्लू, मण्डी और लाहौल-स्पीति जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 10 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश।
कुल्लू, मण्डी और लाहौल-स्पीति जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 10 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिले में हो रही भारी बारिश के कारण 10 जुलाई यानि सोमवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कल से जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकतर संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं तथा मौसम विभाग द्वारा भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसी के मद्देनजर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों सरकारी तथा निजी स्कूलों ,महाविद्यालयों व आईटीआई में 10 जुलाई को अवकाश रहेगा। उपायुक्त मण्डी अरिंदम चौधरी ने जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने भी जिले में हो रही भारी बारिश के कारण 10 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थान को बंद रखने के आदेश जारी किए है।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment