Saturday, July 1, 2023
Home
himachal news
दो दिनों में खराब सडक़ों की 200 शिकायतें दर्ज, लोग खराब सडक़ों की फोटो भी कर रहे सांझा।
दो दिनों में खराब सडक़ों की 200 शिकायतें दर्ज, लोग खराब सडक़ों की फोटो भी कर रहे सांझा।
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश भर में सडक़ों की खराब हालत को सुधारने के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9317900663 जारी किया है। नंबर जारी होते ही दो दिन में ही 200 से अधिक शिकायतें विभाग के पास पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि जिन लोगों ने शिकायतें दर्ज की हैं उन्होंने सडक़ों की बदहाल स्थिति की फोटो भी साझा किए हैं। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द इन सडक़ों की मरम्मत का आह्वान किया है।
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि वे इस नंबर के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों की निगरानी खुद करेंगे। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे जल्द से जल्द इन सडक़ों की मरम्मत करें। बरसात की वजह से लोक निर्माण विभाग को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है।
कई जगह भू-स्खलन होने से सडक़ें बंद हो जाती है । मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इन हालातों को देखते हुए नंबर जारी करने का फैसला किया था। इस नंबर पर लगातार लोगों के संदेश पहुंच रहे हैं और विभाग ने आगामी दिनों में अब इन सडक़ों को बहाल करने या सुधारने पर जोर देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि दो दिनों में ही 200 से अधिक शिकायतें मिल चुकी हैं। इन शिकायतों के आने के बाद विभाग ने समाधान के आदेश जारी कर दिए हैं।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment