Monday, July 3, 2023
Home
himachal news
Kullu
Nirmand
करंट लगने से बिजली बोर्ड के कार्यरत 25 वर्षीय भूपेश कश्यप की दर्दनाक मौत, परिवार ने बिजली बोर्ड पर लगाया लापरवाही का आरोप।
करंट लगने से बिजली बोर्ड के कार्यरत 25 वर्षीय भूपेश कश्यप की दर्दनाक मौत, परिवार ने बिजली बोर्ड पर लगाया लापरवाही का आरोप।
रामपुर के समीप हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के जगतखाना अनुभाग में टीमेट पद पर कार्यरत भूपेश कश्यप (25 वर्ष) पुत्र गुड्डू राम गांव बनथाना डाकघर कुश्वा तहसील निरमण्ड जिला कुल्लू की विद्युत बोर्ड की लापरवाही से सोमवार को समेज गांव में करंट लगने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार भूपेश रात्रि सेवा में और जगातखाना में कार्यरत था। बडारी अनुभाग के समेज में बिजली की लाइन में दिक्कत होने के कारण और वहाँ कर्मचारियों की कमियों की वजह से भूपेश को भी समेज भेजा गया ।जहां उसकी करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।परिवार ने बिजली बोर्ड के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टी मेट कर्मचारी जिओ स्विच नहीं लगा सकता है और भूपेश को मौके पर अकेले कैसे छोड़ा। अगर उसके साथ किसी और भेजते है तो शायद भूपेश इस हादसे का शिकार न होता ।फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरमण्ड भेज दिया है।पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
Tags
# himachal news
# Kullu
# Nirmand
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Nirmand
Tags
himachal news,
Kullu,
Nirmand
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment