Monday, July 3, 2023
टीवी सीरियल कुंडली भाग्य के मुख्य भूमिका में नजर आएंगी हिमाचल की बेटी मृणाल।
हिमाचल के जिला चंबा की मृणाल एन चंद्रा ने कामयाबी की लंबी उड़ान भरी है। मृणाल टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। जिला चंबा के मुगला मोहल्ले की रहने वाली मृणाल ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को दिया है। मृणाल ने अपनी पढाई डीएवी पालमपुर और चंडीगढ़ से पूरी की है।
मृणाल ने दिल्ली में बीए के दौरान थियेटर ज्वाइन किया।
मृणाल स्टार प्लस के धारावाहिक ये झुकी-झुकी सी नजर में अपने शानदार अभिनय से प्रसिद्ध हुई। अब उन्हें बड़ा मौका मिला है। मृणाल के पिता नवल चंद आबकारी एवं कराधान विभाग में बतौर असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। माता नालागढ़ कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment