सोलन में नेपाली से पकड़ी पांच लाख की चरस, एक किलो 876 ग्राम नशे संग दबोचा । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, July 6, 2023

    सोलन में नेपाली से पकड़ी पांच लाख की चरस, एक किलो 876 ग्राम नशे संग दबोचा ।





    6 जुलाई। 

    Charas worth five lakhs seized from Nepali in Solan, one kg 876 grams caught with drugs

     एएनटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक किलो 876 ग्राम नशे संग दबोचा।

    स्टेट सीआईडी की एएनटीएफ टीम ने नशा पर शिकंजा कस दिया है। स्टेट सीआईडी की एएनटीएफ टीम ने सोलन के पास एक व्यक्ति को पांच लाख रुपए की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 876 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान  निवासी पाताल कटेरी नेपाल हाल निवासी ग्राम कदारी खुर्द सोलन के रूप में हुई है। एएनटीएफ टीम ने चरस की खेप पकडऩे के बाद मामले की जांच सोलन पुलिस को सौंप दी है। एएनटीएफ स्टेट सीआईडी शिमला रेंज की टीम ने सोलन के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भीम बहादुर नाम के व्यक्ति के कब्जे से पांच लाख रुपए की 1.876 किलोग्राम चरस पकड़ी है। एएसपी एएनटीएफ निशचिंत नेगी ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.