सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को अपने आनी दौरे के दौरान सिविल अस्पताल आनी का निरीक्षण किया। इस मौके पर सांसद ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और मरीजों को फल बांटे । उन्होंने स्टाफ को मरीजों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए । वहीं,उन्होंने सिविल अस्पताल आनी मे चल रहे रिक्त पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया ।
इस दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कान्त मिश्रा,बीएमओ डॉ० भागवत प्रकाश मेहता,जिला कार्यकारी अध्यक्ष सेसराम आजाद, जिला उपाध्यक्ष सतपाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंसी लाल, महासचिव आनी कांग्रेस एसपी ठाकुर, प्रवक्ता चन्द्र मोहन सूद, रमेश ठाकुर, सहित सिविल अस्पताल आनी का समस्त स्टाफ एव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.