Thursday, March 2, 2023
Home
Anni
congress Himachal
Kullu
Rampur Bushahr
shimla
कांग्रेस कमेटी ज़ोन दलाश की बैठक बंसी लाल की अध्यक्षता मे हुई आयोजित, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा व सांसद मण्डी प्रतिभा सिंह के दलाश दौरे को लेकर की गई समीक्षा।
कांग्रेस कमेटी ज़ोन दलाश की बैठक बंसी लाल की अध्यक्षता मे हुई आयोजित, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा व सांसद मण्डी प्रतिभा सिंह के दलाश दौरे को लेकर की गई समीक्षा।
ज़ोनल कांग्रेस दलाश की बैठक आनी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल की अध्यक्षता में विश्राम गृह दलाश मे आयोजित की गई ।
बैठक मे मण्डी लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा प्रतिभा सिंह के दलाश आगमन को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में ज़ोनल कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर के साथ ज़ोन स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए राकेश शर्मा को महासचिव, संजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा विकास, सतपाल ठाकुर, जय सिंह, सुनील ठाकुर, आशीष कटोच को उपाध्यक्ष चुना गया तथा ज़ोनल स्तर पर रामसिंह, प्रशांत, विजय, केहर सिंह, रजनीश, विजय पाल, राजीव, सीताराम को सचिव चुना गया।
वहीं बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्षों मे सोईधार मे राजेंद्र, लंकागही मे जीत गाहरी, दलाश में श्याम लाल, कोटाधार मे प्रकाश वर्मा, शगोगी मे मनीराम, ढैर मे केहर सिंह और ग्राहणा बूथ मे विष्णु राम को बूथ अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के वरिष्ठ सलाहकारों एवं पदाधिकारियों मे जियालाल वर्मा, भगवान प्रकाश, चंद्रमोहन सूद, शेरसिंह शास्त्री, ज्ञान चन्द शास्त्री, राजेन्द्र शर्मा, देवराज शर्मा, जवाहर ठाकुर, शादी लाल, नरेश शर्मा ,संजींत ठाकुर एवं पीणू राम सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
# Anni
# congress Himachal
# Kullu
# Rampur Bushahr
# shimla
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
shimla
Tags
Anni,
congress Himachal,
Kullu,
Rampur Bushahr,
shimla
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment