आनी खण्ड मेँ स्वंय सहायता समूह' उड़ान' गंच्छवा ने बुधवार को 'अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ' धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त गुड्डी कश्यप मुख्यातिथि और सेवानिवृत्त' जिला न्यायवादी एच.एन. कश्यप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन 'उड़ान' समूह की प्रधान अनिता आंनद ने बखूबी से किया।
कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर 'बेटी बचाओ नाटिका,एकल गीत, समूह गीत, शिवरात्रि नृत्य, नाटी, भाषण सहित दर्जन से अधिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित 'जिला न्यायवादी' एच.एन. कश्यप ने महिलाओं को उनके अधिकार व कानून की विस्तृत जानकारी दी।महिला अतिथियों मे विशेष रुप से उपस्थित वार्ड सदस्या कमला देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सूरमा परमार ने स्वयं सहायता समूह उड़ान के इस तरह के आयोजन को महिलाओं के लिए प्रेरणादायी बताया और महिलाओं को इसी तरह से हर क्षेत्र में आगे आने का आवाहन किया।
मुख्य रेडियोलॉजिस्ट डॉ. केहर सिंह ने 'नारी' के माँ, बहन, पत्नी के हर रूप के महत्व को बताया।वहीं शालू ने नारी शक्ति के महत्व को बताया।
मंच का बखूबी से संचालन करते हुए कार्यक्रम की आयोजक, संयोजक एवं मुख्य भूमिका में कार्यक्रम का नेतृत्व करने का श्रेय अनिता आंनद जो किसी परिचय की मोहताज नहीं को एवं उनके उड़ान' समूह को जाता है। जो समय- समय पर गंच्छवा गांव में प्रत्येक तरह के कार्यक्रमों को पिछले कई वर्षों से आयोजित करते आएं है।उड़ान' समूह गंच्छवा की प्रधान अनिता आंनद, सचिव सुषमा भारती,अनिता भारती, पुष्पा,सुषमा बाली,शालू ,लता कश्यप,अनिता देवी ,सपना, पूजा, निशा सहित पूरी टीम का यह प्रयास सराहनीय है।
मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथि महिला वार्ड सदस्या कमला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
अनिता आंनद ज्ञान विज्ञान समिति मे खण्ड आनी की योग प्रभारी भी है। जिसमें बहेतरीन सेवाओं के लिए इनका चयन जिला स्तर पर सम्मानित होने के लिए हुआ है।
अनिता आंनद ने बताया कि 14 अप्रैल 2023 को गंच्छवा में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र की प्रतिभाओं को नवाजा जाएगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.