अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कुल्लू से शिमला जा रही एचआरटीसी बस । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, March 1, 2023

    अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कुल्लू से शिमला जा रही एचआरटीसी बस ।

    जिला कुल्लू व मंडी के सीमा पर नगवाई मोड़ पर बुधवार को एक एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के वक्त बस में चालक-परिचालक समेत 14 यात्री सवार थे। जिनमें से बस चालक सहित कुछ यात्री को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को नगवाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी की बस कुल्लू से शिमला की ओर जा रही थी। बस में 14 यात्री सवार थे। इस दौरान बस जैसे ही कुल्लू व मंडी के सीमा पर नगवाई मोड़ पर पहुंची तो मोड़ काटते समय चालक बस से संतुलन खो बैठा जिस कारण बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बस में चालक सहित कुछ यात्रियों को चोटें आई है।

    स्थानीय लोगो द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्स्कों ने उन्हें घर भेज दिया है। हालाँकि गनीमत यह रही की हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। पुलिस हादसे के कारणों की जाँच कर रही है।

    No comments:

    Post a Comment