Friday, March 10, 2023
आखिर कब पहुंचेगी 108 एंबुलेंस निचले तराला गांव में......???
ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
चुनावों के समय सत्तारूढ़ कांग्रेस व विपक्षी भाजपा आदि सभी राजनैतिक पार्टियां वोटरों को अपने पक्ष में रिझाने के लिए विकास के बड़े बड़े दावे करतीं हैं। अफ़सोस! जनता हर पांच साल बाद ठगी महसूस करती है। ठीक ऐसा ही एक मामला कुल्लू जिला के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत बुच्छैर के निचले तराला गांव का है। इस गांव की आबादी करीब दो सौ है। आज भी इस गांव के लोग सड़क सुविधा पाने के लिए बड़े लंबे अरसे से तरस रहे हैं। इस पहाड़ी प्रदेश में विकास का मुख्य साधन गांव गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना है। इसके अभाव में विकास की कोई कल्पना नहीं की जा सकती है। जब कोई गांव में बीमार हो जाते हैं उनको कुर्सी पर या चारपाई पर उठाकर समासर ले जाते हैं। इस गांव के लोग समान खच्चर पर लाने - ले जाने के लिए विवश हैं। इस बार सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार से उनको एक उम्मीद जाग चुकी है कि इस सरकार में उनको भी सड़क सुविधा का सुख मिलेगा। आनी क्षेत्र से विधायक लोकेंद्र कुमार से भी उन्हें इस संदर्भ में विशेष आशा है।
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment