देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, राशन,, व्हील चेयर सहित कई अन्य वस्तुएं। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, December 8, 2022

    देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, राशन,, व्हील चेयर सहित कई अन्य वस्तुएं।

    देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट ने मगंलवार 6 दिसंबर 2022 को पनवेल के SEAL आश्रम के जरुरतमंद लोगों एवं कई वृद्धजनों को व्हील चेयर, वॉकर, महिलाओं को कपड़े, राशन, केक, फ्रूट सनेक्स आदि वितरित किया। इस आश्रम में 300 से अधिक लोग रहते हैं। आश्रम पर 9 महीने के बच्चे से 80 साल के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष आश्रित हैं।
    ट्रस्ट की सदस्या पूजा पिलख्वाल एवं श्री हरीश चन्द्र सिंह ने शादी के सालगिरह के उपलक्ष्य में ट्रस्ट की तरफ़ से व्हील चेयर, वॉकर, कपड़े केक स्नैक्स SEAL आश्रम को दान गए ।
    इस सामाजिक कार्यक्रम में देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी  दिवान सौन एवं दीपा सौन के साथ  पूजा पिलख्वाल, महेंद्र कुमार संघवी , पूरन सिंह चिलवाल एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment