रामपुर में तकलेच के पास खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, December 6, 2022

    रामपुर में तकलेच के पास खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल।

    शिमला जिले के रामपुर उपमण्डल के अंतर्गत सोमवार देर शाम को गैरत नाला तकलेच के पास एक ऑल्टो कार  अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम कार संख्या एचपी10 2666 गैरत नाला तकलेच में 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।



    घायलों में चालक सचिन  कुमार (26) पुत्र लोभा राम गांव चिखड़ी तकलेच, वीणा(26)पत्नी प्रेम चंद डोगरा वीपीओ धारगौरा, सलोनी(16) पुत्र प्रेम चंद डोगरा, रेखा( 49 ) पत्नी खूब राम गांव सोवाडी तकलेच और आगर दास( 60) गांव बतूना नोगली शामिल हैं।  हादसे की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने कहा कि चालक के तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.