हिमाचल प्रदेश की अग्रणी स्वयं सेवी संस्था स्पार्क द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सौजन्य से समग्र जनजातीय विकास परियोजना के तहत एक दिवसीय स्वास्थय जागरुकता तथा जांच शिविर का आयोजन जिला किन्नौर की ग्राम पंचायत ज्ञाबुंग के रुश्क्लग में किया गया। जिसमें 108 लोगों का स्वास्थय जांचा गया तथा उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई।कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड जिला किन्नौर विजय नेगी उपस्थित रहे।
उन्होने इस मौके पर कहा कि नाबार्ड ग्राम
पंचायत ज्ञाबुग तथा रोपा में विभिन्न कार्यक्रमों पर स्पार्क संस्था के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का निर्वहन कर रहा है। संस्था किसानों,बागवानों को सुदृढ़ करने का हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं महिलाओं के कौशल विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है।
उसमें विशेष तौर पर 40 महिलाओं को खड़ी का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अभी तक 70 महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण संस्था द्वारा दिया जा चुका है। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप आजाद ने भी इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए कहा कि संस्था प्रयासरत है कि जो कार्य नाबार्ड ने उन्हें जिले में सौंपा है उसे वह बखूबी निभा रहे है।
संस्था द्वारा जो स्वास्थय शिविर का आयोजन किया। उसमें मुख्यत: बी.पी., शुगर टेस्ट की जाँच की गई। इस मौके पर संस्था के डॉक्टर सुदेश भारद्वाज ने मरीजों की गहनता से जाँच की तथा मरीजो को जरुरत अनुसार निशुल्क दवाएं भी दी गई । इस मौके पर ग्राम सुधार कमेटी के प्रधान धर्मा पल्जोर, स्पार्क संस्था के कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र खुराना, मनमोहन नेगी, करिश्मा, विध्या आदि मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.