जिला शिमला के रामपुर में ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई है तथा उसकी मां को भी चोटें लगी है। वही पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार को रामपुर के भद्रास में उस वक्त पेश आया जब सुभाष पुत्र राजेश चंद ठाकुर निवासी नेपाल अपने परिवार सहित लवी मेले से लौट रहा था।
इसी दौरान भद्रास में आईटीबीपी के ट्रक (सीएच 01जीआई-2406) ने सुभाष और उसकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सुभाष की मृत घोषित कर दिया । उधर,सुभाष के पिता राजेश चंद ठाकुर जो ननखडी के फोला में काम करते है उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीपीओ रामपुर चन्द्र शेखर ने पुष्टि की है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.