Tuesday, December 6, 2022
Home
आनी दर्पण।
राज्य स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय आनी के छात्रों ने चमकाया आनी का नाम, प्रथम स्थान।
राज्य स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय आनी के छात्रों ने चमकाया आनी का नाम, प्रथम स्थान।
आदर्श विद्यालय आनी के होनहारों ने एक के बाद एक प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर धमाल मचाया है।राजकीय आदर्श विद्यालय आनी के अंडर-19 के होनहारों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन ऐतिहासिक अटल सदन कुल्लु में किया। रविवार को राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आगाज राजकीय जमा दो विद्यालय ढालपुर( बॉयज) में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत प्रतियोगिता का संचालन अटल सदन कुल्लु के सभागार में किया गया।
जिसमें राज्य स्तर पर राजकीय आदर्श जमा दो आनी के होनहारों ने राज्य स्तर पर लोकनृत्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। अब आदर्श विद्यालय आनी के होनहारों की लोकनृत्य सांस्कृतिक टीम का चयन निर्णायक मण्डल ने राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए किया है । राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन 18-19 दिसंबर को मध्यप्रदेश की राजधानी में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश के भोपाल में आदर्श विद्यालय आनी के होनहार करेगे। आदर्श विद्यालय आनी के अंडर-19 के होनहारों का विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने गर्मजोशी से जश्न के साथ स्वागत करेगा।
बताते चले कि आदर्श विद्यालय आनी के होनहारों ने कुल्लवी लोकनृत्य के साथ-साथ एकल गान में राज्य स्तर पर जमा दो के छात्र विवेक ठाकुर ने प्रथम स्थान पाया , वहीं संस्कृत गीतिका में जमा दो के छात्र सौरव ठाकुर ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान तथा भाषण प्रतियोगिता में हितेश शर्मा ने राज्यभर छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।लोक नृत्य प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय आनी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा कड़ी महेनत और आकर्षक नृत्य दिखाकर मनवाया है। आदर्श विद्यालय आनी के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने विजित विद्यार्थियों को जीवन में कठिन परिश्रम करने की नसीहत दी और बहेतर परिणाम देने के लिए बधाई दी, तथा राष्टीय स्तर पर बहेतरीन प्रस्तुति देने के लिए शुभकामनाएं दी।
विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान राम कृष्ण ठाकुर ने सभी प्रतिभागी छात्रों को राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम और लगनशील रहने की बहुत आवश्यकता है। कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है। बिना परिश्रम किए जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। समय चक्र तेजी से बदल रहा है इसलिए जरूरी है कि युवा बदलते समय की मांग के अनुसार स्वयं में नई स्किल्स उत्पन करें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।इस कामयाबी को हासिलbकरने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा गैर शिक्षको का भरपूर सहयोग मिला है। राज्य स्तर पर अव्वल आने पर विद्यालय के सभी शिक्षक अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे है। शिक्षको और एसएमसी कार्यकारिणी के सदस्यों के बधाई संदेश रुकने का नाम नहीं ले रहे है। प्रतिभागी छात्रों को बधाई देने का तांता परिणाम सामने आने के बाद से चल रहा है।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment