Tuesday, March 5, 2024
Home
UNA दर्पण
कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी मजबूत, पार्टी के हर फैसले को निभाएंगे ईमानदारी से: विवेक कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक जोगीपंगा में आयोजित।
कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी मजबूत, पार्टी के हर फैसले को निभाएंगे ईमानदारी से: विवेक कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक जोगीपंगा में आयोजित।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता खत्म किए जाने के बाद पैदा हुई स्थिति के बीच कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में जहां विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस के टिकटार्थी इक_ा हुए, वहीं कार्यकर्ताओं ने भी इस बैठक में भाग लेकर आगामी रणनीति में अपने सुझाव दिए। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह भी विशेष रूप से इस बैठक में पहुंचे और आगामी कार्य योजना को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक की शुरूआत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्रिहोत्री के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
बता दें कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से करीब 32 साल के बाद 14 महीने पहले ही चुनकर गए विधायक ने भी क्रॉस वोटिंग करते हुए अपनी ही पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी की हार की पटकथा लिखी। जिसकी बाद कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो सहित सभी 6 विधायकों को अयोग्य करार दिया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने बैठक के दौरान बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट है और आगामी समय में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुने हुए विधायक ने क्रॉस वोटिंग करते हुए पार्टी के साथ धोखा किया है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यदि इस विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी आता है, तो कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं और यहां से फिर कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जाएगा। उधर, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विवेक शर्मा ने कहा कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले बर्खास्त कर प्रदेश सरकार ने अच्छा फैसला लिया है, जिसके चलते कुटलैहड़वासी भी काफी खुश है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सही समय पर देवेंद्र भुट्टो की सच्चाई का पता चला है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी मजबूत है। सभी कार्यकर्ता एकजुट है। पार्टी के हर फैसले को कार्यकर्ता इमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने चुनावी घोषणा पत्र की पांचवीं गारंटी की पूरा करते हुए महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए देने की बात कही है, जिससे पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि महिलाओ को इस योजना के तहत सम्मान देने के लिए हिमाचल सरकार का आठ सौ करोड़ प्रति वर्ष खर्च होगा। प्रदेश में आई आपदा के बाद प्रदेश बहुत आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल सहित एक के बाद एक चुनावी वायदे का निर्वहन करते आगे बढ़ रहे है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, मदन मोहन सैनी, प्रवीण दुआ, करमचंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देसराज गौतम, देशराज गौतम, प्रवक्ता विजय डोगरा, ब्लॉक अध्यक्ष राम आसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, रतन चंद, कैप्टन रघुवीर सिंह, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष कंचन रानी, मीना, सुषमा रानी, निर्मला भारती, ओमप्रकाश चौधरी, तिलक राज, संजय ठाकुर, राजीव शर्मा, गोपाल सैनी, देशराज, सतपाल कर्मचंद, देशराज, लेखराज भारती, प्रकाश चंद, विपिन कुमार, राहुल, मदन, मुकेश पठानिया, कैप्टन रघुवीर सिंह, इकबाल सिंह, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment