चैतन्य शर्मा का ब्लाॅक कांग्रेस गगरेट करेगी घेराव - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, March 7, 2024

    चैतन्य शर्मा का ब्लाॅक कांग्रेस गगरेट करेगी घेराव

    गगरेट (ऊना): दल-बदल कानून के तहत अयोग्य करार दिए गए गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा के सरकार गिराने की साजिश में शामिल होने के लग रहे आरोपों के बीच बुधवार को ब्लाॅक कांग्रेस गगरेट की ओर से जनरल हाउस बुलाया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रंजीत राणा की विशेष उपस्थिति में जनरल हाउस में निर्णय हुआ कि अब चैतन्य शर्मा का हर मोर्चे पर विरोध किया जाएगा और गगरेट आने पर ब्लाॅक कांग्रेस चैतन्य शर्मा का घेराव करेगी।
    बुधवार को गगरेट के एक निजी होटल में आयोजित ब्लाॅक कांग्रेस के जनरल हाउस में बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जनरल हाउस में चैतन्य शर्मा द्वारा उठाए गए इस कदम की जमकर निंदा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा ने कहा कि गगरेट की जनता को यह अधिकार है कि वह चैतन्य शर्मा से पूछे कि गगरेट की जनता के ईमान का सौदा क्यों और कैसे किया।

    गगरेट की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा विचारधारा को दरकिनार कर कांग्रेस विचारधारा को जीत दिलाई थी। अगर चैतन्य शर्मा के मन में भाजपा थी, तो उन्होंने कांग्रेस की टिकट ही क्यों ली। उन्होंने कहा कि चैतन्य शर्मा ने सिर्फ कांग्रेस की पीठ में ही छुरा नहीं घोंपा है, बल्कि गगरेट की जनता की ईमानदारी का भी कत्ल किया है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से भी मांग की कि कांग्रेस छोड़कर गए कार्यकर्ता अगर बिना शर्त कांग्रेस में आने काे तैयार हैं, तो हाईकमान इस पर भी विचार करे।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सरोज शर्मा, रमन जसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम लुभाया, जिला पार्षद कुलदीप दीपा, रजनी चौधरी,पूर्व जिला पार्षद अश्विनी ठाकुर, अनिल डढवाल, अजय ठाकुर सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.