Monday, March 4, 2024
हिमाचल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम कांग्रेस के कर्मों का फल :अनुराग ठाकुर
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम कांग्रेस पार्टी के कर्मों का फल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा झूठे वादे करके सत्ता हथियाने का काम करती है, जबकि उसके बाद ना तो उसे उन वादों का ध्यान रहता है और ना ही वह जनता की फिक्र करती है। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ कर्नाटक में भी कांग्रेस के बीच चिंगारी सुलग चुकी है। कांग्रेस का नाटक हिमाचल से लेकर कर्नाटक तक लगातार जारी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में बीजेपी की कहीं कोई भूमिका नहीं है। कांग्रेस पार्टी के अपने ही कर्म अब उसे भुगतना मुश्किल हो चुके हैं।
वहीं, मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को जिला ऊना के एकदिवसीय प्रवास पर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र हरोली के सलोह स्थित अंबेडकर भवन में बीजेपी द्वारा आयोजित किए गए त्रिदेव सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अनुराग ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलन करते हुए त्रिदेव सम्मेलन का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी और एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment