Friday, March 8, 2024
1500 रुपये मिलने पर महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती :अजय सहगल
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मुख सुक्खू ने प्रदेश महिलाओ को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सौगात देकर अपनी एक और गारंटी पूरी को पूरा कर दिया है। शुक्रवार को जारी बयान में यह बात ऊना ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अजय सहगल ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने लगभग 14 माह पूर्व बहुमत से अपनी सरकार बनाई थी। उस समय प्रदेश कर्ज के साथ- साथ राज्य की प्रतिकूल वित्तीय स्थितियों से जूझ रहा था।लेकिन मुख्यमंत्री की सूझबूझ से अब राज्य उभर चुका है, और चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। अजय ने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने ओपीएस को बहाल किया। इसका लाभ प्रदेश के सेवानिवृत कर्मी ले रहे हैं और इसका लाभ वर्तमान में सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मियो को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में कांग्रेस के हालात कैसे भी हो लेकिन प्रदेश सरकार अपना पाँच वर्ष का कार्यकाल आवश्य पूरा करेगा। अजय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग के साथ समान व्यवहार किया गया है। वर्तमान समय भी कांग्रेस कांग्रेस का है और आने वाला समय भी का ही होगा।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment