Sunday, March 3, 2024
Home
himachal news
संस्कृति सदन में 5 से 7 मार्च तक होगा नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव का आयोजन, लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेगी एचआरटीसी की विशेष शटल सेवा।
संस्कृति सदन में 5 से 7 मार्च तक होगा नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव का आयोजन, लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेगी एचआरटीसी की विशेष शटल सेवा।
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 को और आकर्षक बनाने के प्रयासों की कड़ी में मण्डी में नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मण्डी के कांगनीधार स्थित संस्कृति सदन में 5 से 7 मार्च तक होने जा रहे इस उत्सव में सांस्कृतिक संध्याएं होंगी जिनमें नाट्य और शास्त्रीय संगीत विधा से जुड़े कलाकार तथा समूह अपनी प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी मण्डी शिवरात्रि मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दी। उन्होंने सभी कला प्रेमियों से उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन संध्याओं का आनंद लेने का आग्रह किया है ।
कार्यक्रमों की रूपरेखा
नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव में 5 मार्च को सायं 3 से 4 बजे तक जागृति कला मंच, मण्डी के कलाकारों द्वारा ‘मेरी डायरी के तीन पन्ने’, 4 से 5 बजे तक आकार थियेटर सोसाइटी द्वारा ‘बेसहारा औरत’, 5.30 से 6.30 बजे तक नवज्योति कला मंच द्वारा ‘एक टुकड़ा सत्य’ तथा रात्रि 7 से 8 बजे तक हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान के कलाकारों द्वारा ‘द बीयर’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
वहीं 6 मार्च को सायं 4 से 5 बजे तक संवाद युवा मण्डल के कलाकारों द्वारा ‘बगिया वांछा राम की’, 5.30 से 6.30 बजे तक सोसायटी फार द इम्पॉवरमेंट ऑफ कल्चर द्वारा ‘उलझन में’ तथा 7 से 8 बजे तक यूनाइटेड थियेटर एंड विलेज संस्थान द्वारा ‘खामोश औरतें’ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। 7 मार्च को सायं 4 बजे से शास्त्रीय संगीत और नृत्य तथा रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके साथ ही 5 और 6 मार्च को सुबह के सत्रों में जम्बूरी आर्ट फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के क्रम में संस्कृति सदन में 10 मार्च को प्रातः 11 बजे से कवि सम्मेलन तथा मण्डयाली गीता पाठ रहेगा। इसके अलावा 14 मार्च को कॉलेज मैदान में देवलू नाटी प्रतियोगिता होगी।
संस्कृति सदन के लिए एचआरटीसी की विशेष शटल सेवा
उपायुक्त ने बताया कि संस्कृति सदन में होने वाले इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए पथ परिवहन निगम ने विशेष शटल सेवा की व्यवस्था की है। यह सुविधा मण्डी बस अड्डा के प्रवेश द्वार से उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि विशेष बसों के संदर्भ में लोग दूरभाष नम्बर 01905-235538, 94185-75122, 85807-46678 तथा 94180-15540 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment