Saturday, March 2, 2024
Home
National news
भारत घूमने आई स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भारत घूमने आई स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भारत घूमने आई स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के साथ गैंगरेप की यह बेहद शर्मनाक घटना झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में पेश आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को कुछ युवकों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर गैंगरेप किया। इस दौरान महिला के साथ उसका पति भी था जो घायल हुआ है। महिला की शिकायत पर इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्पेन की महिला और उसका पति अलग-अलग बाइक पर घूमने निकले थे। देर शाम को वह हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास टेंट लगाकर विश्राम के लिए रुके थे। जब महिला टेंट में थी इसी दौरान करीब 7-8 लोग वहां पहुंचे और पहले उन्होंने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की और फिर महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने पति के साथ बाइक चलाकर दुमका अस्पताल पहुंची। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Tags
# National news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
National news
Tags
National news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment