कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा दो अलग अलग मामलो में छे नशा तस्करों को किया गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, March 9, 2024

    कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा दो अलग अलग मामलो में छे नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।



    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी द्वारा कोट कलां चौक, जालंधर में चेकिंग की और फगवाड़ा से जालंधर जा रही होंडा सिटी DL13-C-2660 को रुकने का इशारा किया गया लेकिन पुलिस पार्टी को देखकर कार सवारो ने तेजी से भागने की कोशिश की गई तभी पुलिस पार्टी ने कार रोकी और उसमें सवार व्यक्तियों विकास सिंह निवासी जिला गाजियाबाद, जिला बदाऊ यूपी के रहने वाले पवन और जिला मालदा पश्चिम बंगाल से लकी मंडल से चेकिंग के दौरान 02 किलो अफीम बरामद की गई है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एफ आई आर संख्या 23/2024 धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन कैंट जालंधर में दर्ज की गई है।

    इसी तरह कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी द्वारा वाई-प्वाइंट प्रतापपुरा, जालंधर में पुलिस पार्टी ने गांव प्रतापपुरा जालंधर से एक ऑल्टो K10 कार को रोका, जिसकी पंजीकरण संख्या PB36-H-9509 पुलिस पार्टी द्वारा कार को रोककर तलाशी ली गई और कार सवार तीनों व्यक्तियों को 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ्तार किए गए इन तीनों व्यक्तियों की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ गोपी पुत्र केवल सिंह निवासी गांव पसाला थाना नूरमहल जालंधर, कुलदीप कुमार उर्फ दीपी पुत्र प्रीतम दास निवासी गली नंबर: 02 कीर्ति नगर धर्मकोट और इंद्रजीत सिंह उर्फ मोनू पुत्र अवतार सिंह निवासी नंबर 150 गली नंबर 01 नीम वाला चौक गुरु अर्जन नगर थाना सिटी फगवाड़ा कपूरथला के रूप में हुई है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा थाना सदर में इन तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर 49/2024 धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज की गई है।





    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.