चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज करें,आनी में नियंत्रण कक्ष स्थापित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, March 17, 2024

    चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज करें,आनी में नियंत्रण कक्ष स्थापित।

     चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की नियंत्रण कक्ष में करें शिकायत।

    आनी विधानसभा क्षेत्र के शस्त्रधारकों को शस्त्र नजदीकि थाने में जमा करने के निर्देश

    आनी, 17 मार्च।


    एआरओ/एसडीएम नरेश वर्मा का कहना है कि चुनाव आयोग की ओर से देश में चुनाव आचार संहिता को लागू करने की कड़ी में आनी विधानसभा क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसमें चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत की जा सकती है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का कोई मामला सामने आता है तो नियंत्रण कक्ष के नं. 01904-253344 पर शिकायत दर्ज कराएं।

    नरेश वर्मा ने कहा है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के पश्चात लोगों को अपने हथियार नजदीक के थाने में जमा करने होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस रवीश की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश 16 मार्च से लेकर चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश सेना, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस जवानों और होम गार्ड्स पर लागू नहीं होंगे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.