4
4 मार्च।
डी.पी.रावत।
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़।
ज़िला शिमला के विकास खण्ड रामपुर बुशैहर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत फुंजा की प्रधान शशि ज़िंटा दरोहा के नेतृत्व में पंचायत विकास पथ पर अग्रसर है।
गौरतलब है कि पंचायत की सीमा पर स्वागत द्वार (Welcome Gate) बनाया। यह द्वार ग्राम पंचायत दोफदा, मशनु किन्नू शहाधार की ओर से सराहन मां भीमा काली के दर्शन करने के लिये तीसरा द्वार बन गया है।
इसके अलावा पंचायत क्षेत्र में कई पक्के इंटरलॉक टाइल से बने रास्ते का निर्माण हुआ है। जिसमें उत्कृष्ट कार्य के तौर पर मझोली गांव में सराय भवन निर्माण और रास्ता निर्माण फूंजा गांव से मझोली तक प्रस्तुत है।
इसके अतिरिक्त निज़ी कार्य बंजर भूमि विकास, गौशाला निर्माण,आपदा में घर के समीप सुरक्षा दीवार निर्माण आदि प्रमुख कार्य प्रधान शशि ज़िंटा के कार्यकाल में सम्पन्न हुए हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.