कुटलैहड़ कांग्रेस की 5 मार्च को होगी अहम बैठक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, March 2, 2024

    कुटलैहड़ कांग्रेस की 5 मार्च को होगी अहम बैठक।

    बंगाणा/अंकुश शर्मा:कुटलैहड़ कांग्रेस की अहम बैठक 5 मार्च को सुबह 11 बजे स्थानीय होटल में रखी गई है। बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी, महिला विंग, एनएसयूआई और संगठन से जुड़े आम कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं।यह जानकारी कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश सरकार पिछले दिनों राजनीतिक आपदा से जूझती नजर आई।सरकार के छह विधायकों ने सरकार के खिलाफ राज्यसभा उम्मीदवार के पक्ष में वोट की। इसके बाद सभी को विधानसभा से बर्खास्त कर दिया। इसी कड़ी में सियासी हलचल के बीच कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ने कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कहा कि हम भुट्टो के आने से पहले भी कांग्रेसी थे और आज भी हैं।उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व और अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ जुड़े हैं। बर्खास्त विधायक देवेंद्र भुट्टो के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश स्तर पर हुई कार्रवाई और आगे की रणनीति प्रदेश नेतृत्व पर निर्भर करती है।

    No comments:

    Post a Comment