Sunday, March 17, 2024
Home
राजस्थान दर्पण
जैसलमेर जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में की प्रेस कांफ्रेंस
जैसलमेर जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में की प्रेस कांफ्रेंस
जैसलमेर: ABD NEWS (असरफ मारोठी) राजस्थान राज्य ब्यूरो जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ जैसलमेर जिला में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में की प्रेस कांफ्रेंस
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 की 16 मार्च को घोषणा करने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता की पालना लागू हो गई है। जैसलमेर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) प्रताप सिंह ने आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में आज रविवार को मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाईं जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर उनको आदर्श आचार संहिता की पालना के लिये कहा जा चुका है। कलेक्टर सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुन्नीराम बागड़िया, युआईटी सचिव, जितेन्द्रसिंह नरुका के साथ प्रेस प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकारों को लोकसभा आम चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी, वही नाम निर्देशन की अन्तिम तिथि 04 अप्रेल निर्धारित है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 05 अप्रेल को की जाएगी एवं नाम वापसी 08 अप्रेल तक ली जा सकेगी। मतदान 26 अप्रेल को एवं मतगणना 04 जून को होगी।
उन्होंने बताया कि जिले में बाड़मेर-जैसलमेर (17) एवं जोधपुर-पोकरण (16) दो संसदीय क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4 लाख 78 हजार 774 मतदाता है, जिसमें 2 लाख 56 हजार 650 पुरुष एवं 2 लाख 21 हजार 721 महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 695 ( 7सहायक मतदान केन्द्रों सहित ) मतदान केन्द्र है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर में 387 ( 5सहायक मतदान केन्द्रों सहित ) मतदान केन्द्र है। वहीं विधानसभा क्षेत्र पोकरण में 308 ( 2 सहायक मतदान केन्द्रों सहित ) मतदान केन्द्र है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि पेडन्यूज के संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करावें एवं चुनाव कार्यो के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार करने में पूरा सहयोग दें। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिले तो जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस को इसकी सूचना दें ताकि समय रहते निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लाई जा सकें।
जिला पुलिस अधिकारी चौधरी ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव निष्पक्ष,स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस सुरक्षा का पुख्ता प्रबन्ध किया जाएगा, जिसके चलते सभी मतदाता भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment