रामपुर डोजो में ग्रेडिंग का आयोजन । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, November 24, 2022

    रामपुर डोजो में ग्रेडिंग का आयोजन ।

    रामपुर,निरमण्ड,आनी कराटे एसोसिएशन द्वारा बुधवार को कराटे ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। इस ग्रेडिंग में 20 से 25 बच्चों ने भाग लिया और येलो, ग्रीन व ब्राउन बेल्ट के लिए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस ग्रेडिंग को सेंसाई (शिहान ) पीएस पंवार ने लिया जो कि शिगोकान गोजू रियू कराटे इंडिया के प्रधान सचिव है। विशेषकर यह बात उल्लेखनीय है कि रामपुर से एक बच्चा जिसका नाम आदित्य मांटा है दिल्ली में आयोजित होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है।
     संस्था के अध्यक्ष डिंपल शहजादा संस्था के महासचिव राकेश ठाकुर ने आदित्य मांटा को शुभकामनाएं दी और कामना की आदित्य मांटा दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगा। 


    रामपुर (खनेरी) डोजो के संचालक राकेश ठाकुर ने शिहान पीएस पंवार और सभी अभिभावक लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर आनी, निरमण्ड व रामपुर कराटे संस्था के अध्यक्ष डिंपल शहजादा सेंसाई रेखा सिंह पंवार, प्राची सिंह पंवार, ध्रुव प्रताप सिंह पंवार तथा बहुत सारे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.