बसपा का प्रदेश स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम और चुनाव समीक्षा बैठक का 26 नवम्बर को प्रदेश कार्यालय शिमला में होगा आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, November 22, 2022

    बसपा का प्रदेश स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम और चुनाव समीक्षा बैठक का 26 नवम्बर को प्रदेश कार्यालय शिमला में होगा आयोजन।

    बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश 26 नवंबर 2022 को प्रदेश स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन बसपा प्रदेश कार्यालय न्यू शिमला में करेगी । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद  करेंगे।  इस अवसर पर बसपा के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल  बतौर मुख्य अतिथि, प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार और कांशी राम  विशिष्ट अतिथि   
    के रुप में शिरकत करेंगे।
     बसपा के प्रदेश महासचिव प्रो प्रेम कुमार हवाल ने बताया कि संविधान दिवस कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संविधान और देश निर्माण से लेकर महिलाओ और बच्चों के हित में किए कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

    इस कार्यक्रम के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बसपा प्रत्याशियों और बसपा पदाधिकारियों के साथ चुनाव समीक्षा बैठक का आयोजन कर चुनाव संबंधित फीडबैक और चुनाव के दौरान अनुभवों पर गहन चर्चा की जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.