संजौली महाविद्यालय में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवकार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर शिमला व सोलन जिला विभाग संगठन मंत्री अरुण वर्मा , जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा व जिला संयोजक समीर ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित रहे। इसमें कुल 56 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सौरव ठाकुर को इकाई अध्यक्ष व दुशाला को इकाई सचिव चुना गया है।
वर्ष 2022-23 के अन्य दायित्व की घोषणा करते हुए भूमिका कश्यप, ओम प्रकाश, आदित्य कंवर, नितिन सरमेट एवं नताशा को इकाई उपाध्यक्ष एवं आकृति ठाकुर, अक्षित गुप्ता , अभिषेक , दिया नेगी को इकाई सह सचिव बनाया गया। सोशल मीडिया की ज़िम्मेदारी कुनाल गांगटा को दी गई है।
ज़िला संयोजक ने कार्यकारिणी की घोषणा की व नवकार्यकरिणी के अध्यक्ष मंत्री ने बैठक को सम्बोधित करते कहा कि संजौली महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की भी भारी कमी है। आने वाले समय मे विद्यार्थी परिषद अपना मांग पत्र प्रशासन को सौंप कर समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.