शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 13 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं , डेटशीट हुई जारी। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, November 25, 2022

    शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 13 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं , डेटशीट हुई जारी।

    हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 13 दिसंबर से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। सभी केंद्रों में सुबह साढे़ दस बजेे परीक्षा शुरू होगी। तीन घंटे की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी 2023 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल और शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा।


    डेटशीट :  
    दिनांक          पहली       दूसरी         चौथी       
    13 दिसंबर   गणित       अंग्रेजी       अंग्रेजी
    14 दिसंबर    हिंदी         हिंदी          पर्यावरण
    15 दिसंबर    अंग्रेजी      गणित        हिंदी
    16 दिसंबर      ....          ....           गणित



    डेटशीट           कक्षा                   सातवीं
    13 दिसंबर      गणित                 अंग्रेजी
    14 दिसंबर      ड्राइंग                  योग/संस्कृति
    15 दिसंबर      हिंदी                    सोशल साइंस
    16 दिसंबर      संस्कृत                ड्राइंग
    17 दिसंबर      साइंस                  हिंदी
    19 दिसंबर      अंग्रेजी                 गणित    
    20 दिसंबर      योग/संस्कृति         संस्कृत
    21 दिसंबर      सोशल साइंस         साइंस

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.