जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के द्वारा शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। जिसके उपलक्ष्य में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। वही, पहले इसे विधि दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन संविधान दिवस मनाने की शुरुआत 2015 में हुई थी। सेस राम आजाद का कहना है कि भारत का संविधान, देश का सर्वोच्च कानून, मौलिक राजनीतिक संहिता, संगठनात्मक संरचना, संचालन प्रक्रियाओं और सरकारी संस्थानों की जिम्मेदारियों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिकों के कर्तव्यों को परिभाषित करने के लिए रूपरेखा स्थापित करता है। यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित राष्ट्रीय संविधान है। भारतीय संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 को संविधान को मंजूरी दी और यह 26 जनवरी, 1950 को प्रभावी हुआ। सेस राम का कहना है कि डॉ. भीम राव अंबेडकर ने कहा था कि संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर उसे लागू करने वाले अच्छे नहीं होंगे, तो वह बुरा साबित होगा। कोई भी संविधान कितना भी बुरा क्यों न हो, अगर उसे लागू करने वाले अच्छे हैं, तो वह अच्छा साबित होगा। इससे पहले कांग्रेस के पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान किशन ठाकुर, अनिल सूद,मदन सूद,हरिचंद शर्मा,दुष्यंत ठाकुर,मनोरमा बौद्ध, अरुणा ठाकुर, आशा ठाकुर, टी सी महंत, तेजा ठाकुर,राजेश कुमार(शानू), कुब्जा ठाकुर,निर्मला देवी,ऊष्मज शर्मा,रामी देवी,बन्तो चौधरी,रेशमा वर्मा,कृष्णा शर्मा,दीनु राही, भुपिंदर शर्मा,दुर्गा दास महंत,भगवान बोध,जय किशन,ऋषि पाल,सुख चंद ठाकुर,रघुनाथ शर्मा,वीर सिंह,सुशील शर्मा, नेस राम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sunday, November 27, 2022
Home
Unlabelled
कुल्लू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस।
कुल्लू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.