Saturday, November 5, 2022
Home
किनौर दर्पण।
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी ने दुनिया को कहा अलविदा, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस।
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी ने दुनिया को कहा अलविदा, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस।
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का शनिवार सुबह निधन हो गया। जुलाई 1917 में जन्मे श्याम सरन नेगी ने अपने कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला था।
श्याम सरन नेगी हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा गांव के रहने वाले थे।
106 वर्षीय श्याम सरन नेगी के निधन की खबर पता चलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी उनके घर पहुंचने शुरू हो गए। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है और उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि श्याम सरन नेगी की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी।
Tags
# किनौर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
किनौर दर्पण।
Tags
किनौर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment