हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं और लगातार सड़क दुर्घटनाओं में मामलों में इजाफा हो रहा है। ताजा मामले में शुक्रवार दोपहर मंडी जिले के चैलचौक-करसोग मार्ग पर एक कार(एचपी 30 4747) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार दंपती करसोग के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चैलचौक-करसोग मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
मृतक महिला की पहचान 44 वर्षीय पूनम गुप्ता के रुप में हुई है। इस हादसे में राकेश गुप्ता गंभीर रुप से घायल हुए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.