हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।प्रदेश में जहां एक ओर पहाड़ पर बर्फबारी हुई है तो वहीं मैदान में बुंदाबांदी हुई है।
प्रदेश में बर्फबारी से 128 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं।जिला शिमला के नारकंडा और पर्यटन नगरी मनाली में सर्दी की पहली बर्फबारी हुई है। सोमवार सुबह मनाली में बर्फ के फाहों को देखकर पर्यटक झूम उठे और होटलों से बाहर आकर बर्फबारी का आनंद लिया।
बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। अटल टनल में भी पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मनाली-लेह मार्ग और शिंकुला दर्रा भी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है।
कुल्लू जिले के जलोड़ी दर्रा पर बर्फबारी होने से बाह्य सराज को जोडने वाला नेशनल हाईवे-305 यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है।
बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा सहित कई जगहों पर निगम की बसें फंस गई हैं। साथ ही प्रदेश के निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।
बर्फबारी को देखकर घाटी के बागवानों के चेहरे खिल गए है और उन्हें इस बार सर्दियों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.