आदर्श विद्यालय आनी के नौनिहालों ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शनिवार को राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आगाज चंबा के चौगान में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के उपरांत प्रतियोगिता का संचालन किया गया। जिसमें राज्य स्तर पर राजकीय आदर्श जमा दो आनी के होनहारों ने राज्य स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया ।छात्रों के बहेतरीन प्रदर्शन को देखते हुए राज्य स्तर के निर्णायक मण्डल ने आदर्श विद्यालय आनी की लोकनृत्य सांस्कृतिक टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया है ।
राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन दिसंबर माह में मध्यप्रदेश के भोपाल में किया जाएगा। आदर्श विद्यालय आनी के अंडर-14 के लोकनृत्य सांस्कृतिक दल हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व भोपाल में करेगा। आदर्श विद्यालयआनी के लोकनृत्य सांस्कृतिक दल में शामिल सभी होनहारों का विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चंबा के चौगान में चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 11 जिलों के 364 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एकल गान में राज्य स्तर पर विद्यालय के रोहित चौधरी ने प्रथम स्थान पाया।
लोक नृत्य प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आदर्श विद्यालय आनी के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने विजयी विद्यार्थियों को जीवन में कठिन परिश्रम करने की नसीहत दी और बहेतर परिणाम देने के लिए बधाई दी । उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की बहुत आवश्यकता है। कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है। बिना परिश्रम किए जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। समय चक्र तेजी से बदल रहा है इसलिए जरूरी है कि युवा बदलते समय की मांग के अनुसार स्वयं में नई स्किल्स उत्पन करें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।इस कामयावी को हासिल करने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा गैर शिक्षको भरपूर सहयोग मिलता रहा है। राज्य स्तर पर अवल आने पर विद्यालय के सभी शिक्षक अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहे है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.