तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से, बोर्ड ने जारी की डेटशीट। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, November 17, 2022

    तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से, बोर्ड ने जारी की डेटशीट।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक प्रात: कालीन सत्र 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा हॉल में विद्यार्थियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग में बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

    तीसरी कक्षा की डेटशीट

    तीसरी कक्षा की परीक्षाएं 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक होंगी। 28 नवंबर को  गणित , 30 नवंबर को पर्यावरण शिक्षा, 2 दिसंबर को हिंदी और 5 दिसंबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।

    पांचवीं कक्षा की डेटशीट

    पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक होंगी। 28 नवंबर को  अंग्रेजी , 30 नवंबर को हिंदी , 2 दिसंबर को पर्यावरण शिक्षा, और 5 दिसंबर को गणित विषय की परीक्षा होगी।
    आठवीं कक्षा की डेटशीट
    28 नवंबर को गणित,29 नवंबर को संस्कृत,30  नवंबर को अंग्रेजी,1 दिसंबर को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 2 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान,3 दिसंबर को
    कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू,5 दिसंबर को विज्ञान, 6 दिसंबर को हिंदी की विषय की परीक्षा होगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.