Saturday, November 19, 2022
Home
शिमला दर्पण।
हि०प्र० वि.वि सांध्यकालीन अध्ययन विभाग ने किया नव कार्यकारिणी का गठन,पंकज शर्मा इकाई अध्यक्ष व मुकेश शर्मा बने इकाई सचिव।
हि०प्र० वि.वि सांध्यकालीन अध्ययन विभाग ने किया नव कार्यकारिणी का गठन,पंकज शर्मा इकाई अध्यक्ष व मुकेश शर्मा बने इकाई सचिव।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हि०प्र० वि.वि सांध्यकालीन अध्ययन विभाग शिमला द्वारा शुक्रवार को नव कार्यकरिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा व जिला संयोजक समीर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसमें कुल 16 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पंकज शर्मा को इकाई अध्यक्ष व मुकेश शर्मा को इकाई सचिव चुना गया है।
वर्ष 2022-23 के अन्य दायित्व की घोषणा करते हुए मनीष शर्मा व रोहित पुंडीर को इकाई उपाध्यक्ष एवं कर्ण शर्मा व हंस राज को इकाई सह सचिव बनाया गया। सोशल मीडिया की ज़िम्मेदारी रजनीश को दी गई ।
ज़िला संगठन मंत्री ने कार्यकारणी की घोषणा की।नव कार्यकरिणी के अध्यक्ष मंत्री ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सांध्यकालीन अध्ययन विभाग में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की भी भारी कमी है। आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद द्वारा अपना मांग पत्र प्रशासन को सौंप कर समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment