कुल्लू जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र में सवा 3 लाख मतदाता करेंगे 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, November 11, 2022

    कुल्लू जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र में सवा 3 लाख मतदाता करेंगे 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला।

    कुल्लू जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व है। यह हम सभी का मौलिक कर्तव्य भी है कि लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए हम सभी विवेकपूर्ण तरीके से अपने मत का प्रयोग करें।साथ ही अपने आसपास के सभी मतदाताओं को भी जागरूक तथा प्रेरित करें कि लोकतंत्र में मतदान करने का क्या महत्व है।
    उन्होंने कहा कि जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान कर्मियों के दल अपने तैनाती वाले मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। 8 महिला निर्वाचन कर्मी दल जो कि प्रत्येक विधानसभा में 2 मतदान केंद्रों का जिम्मा संभालेंगे। वह भी आज अपने नियत स्थान के लिए रवाना हो गए हैं।


    उन्होंने कहा कि जिले में कुल 331500 मतदाता हैं। इनमें से 167071 पुरुष मतदाता, 163351 महिला मतदाता, 1 थर्ड जेंडर तथा 1077 सेवारत मतदाता शामिल हैं। यह सभी मतदाता शनिवार को होने वाले चुनाव में मतदान कर जिले के कुल 24 प्रत्याशियों के भाग्य पर अपनी मुहर लगाएंगे।

    उन्होंने जानकारी दी कि मनाली विधानसभा में कुल 74903 मतदाता हैं, जिनमें 37458 पुरुष तथा 37232 महिला मतदाता, 213 सेवारत मतदाता हैं। कुल्लू विधानसभा में 92050 जिनमें 46345 पुरुष, 45304 महिला, एक थर्ड जेंडर तथा 400 सेवारत मतदाता हैं। बंजार विधानसभा में 75592 मतदाता, जिनमें 38167 पुरुष, 37187 महिला तथा 238 सेवारत मतदाता हैं।

    अनुसूचित जाति आरक्षित आनी विधानसभा क्षेत्र में 88955 मतदाता हैं, जिनमें 45101 पुरुष व 43628 महिला तथा 226 सेवारत मतदाता शामिल हैं।उन्होंने कहा कि जहां दिव्यांग मतदाता हैं, उन मतदान केंद्रों में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा व्हील चेयर, दिव्यांगजनों की सहायता के लिए मतदान केंद्रों में स्वयंसेवकों की नियुक्ति, रैंप की सुविधा, पीने के पानी की व्यवस्था आदि की गई है

    उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से भी आग्रह किया है कि वह अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को प्रातः 8 बजे से मतदान आरंभ होगा तथा सांय 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.