Thursday, November 17, 2022
Home
शिमला दर्पण ।
शिमला में बंदरों का उत्पात :व्यक्ति से छिना 75 हजार रुपये से भरा बैग,फाड़कर फेंके नोट।
शिमला में बंदरों का उत्पात :व्यक्ति से छिना 75 हजार रुपये से भरा बैग,फाड़कर फेंके नोट।
प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों ने आतंक बहुत बढ़ गया है।ताजा मामले में वीरवार को शिमला में माल रोड पर बीएसएनएल के कार्यालय में फोन का बिल जमा करवाने पहुंचे एक व्यक्ति के हाथों से बंदर ने नोटों से भरा बैग छीना और वहां से भाग गया। देखते ही देखते बीएसएनएल कार्यालय के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
दुकानदारों और नगर निगम के कर्मचारियों ने भी बैग वापस लेने के काफी प्रयास किए। बैग में 75 हजार रुपये थे। बताया जा रहा है कि बंदर कार्यालय की छत पर जाकर बैठ गया। कुछ नोट उसने फाड़कर नीचें फेंक दिए। 70 हजार रुपये मिल गए हैं। एक हजार रुपये के नोट बंदर ने फाड़ दिए और करीब 4 हजार रुपये गायब हैं।
Tags
# शिमला दर्पण ।
About Sonu Thakur, District reporter
शिमला दर्पण ।
Tags
शिमला दर्पण ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment