आनी में देव आगमन के साथ सिराज उत्सव लवी मेले का आगाज। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, November 2, 2022

    आनी में देव आगमन के साथ सिराज उत्सव लवी मेले का आगाज।

    आउटर सराज क्षेत्र का तीन दिवसीय प्रसिद्ध सराज उत्सव लवी मेले का आगाज बुधवार को क्षेत्र केआराध्य देवता शमशरी महादेव, देवता पनेऊई नाग व कुलक्षेत्र महादेव के सान्निध्य में किया गया।
    मेले में सैकडों देवलूओं ने भव्य शोभायात्रा में शिरकत की।मेला कमेटी ने सभी देवी-देवताओं का  देव परम्परा अनुसार भव्य स्वागत किया और पूजा-अर्चना की।
     इस अवसर पर समाजसेवी सेस राम आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
    उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गांव के हर छोटे-बड़े कलाकारों को मंच भी मिलता है।
    उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को ग्यारह हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे को बढ़ाते हैं।  सिराज उत्सव देवी देवताओं के सानिध्य में हर साल मनाया जाता है और मेले की अपनी एक अलग पहचान है। 

    मेले के शुभारंभ पर  हिमालयन मॉडल स्कूल व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

    No comments:

    Post a Comment