हिमाचल बोर्ड ने 8वीं कक्षा की डेटशीट में किया फेरबदल,अब 1 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, November 20, 2022

    हिमाचल बोर्ड ने 8वीं कक्षा की डेटशीट में किया फेरबदल,अब 1 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8वीं की डेटशीट में बदलाव करते हुए नई डेटशीट जारी की है।नई डेट शीट के अनुसार अब 8 वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी और 9  दिसंबर को समाप्त हो जाएगी ।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि यह बदलाव अंडर-14 बॉयज एंड गर्ल्ज प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के चलते किया गया है।

    बता दें कि पहले 8वीं की परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब परीक्षा की तिथियों को संशोधित कर दिया गया है।

     संशोधित डेटशीट 

    1 दिसंबर: हिमाचल लोक संस्कृति और योग
    2 दिसंबर: संस्कृत
    3 दिसंबर: अंग्रेजी
    5 दिसंबर: गणित
    6 दिसंबर: सामाजिक विज्ञान
    7 दिसंबर: कला, गृह विज्ञान, संगीत/ वाद्य, पंजाबी, उर्दू
    8 दिसंबर: विज्ञान
    9 दिसंबर: हिंदी

    No comments:

    Post a Comment