Tuesday, November 22, 2022
Home
रामपुर दर्पण।
खेलो इंडिया के तहत बुशैहर कबड्डी संघ द्वारा किया जाएगा राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन- सुभाष रांझा
खेलो इंडिया के तहत बुशैहर कबड्डी संघ द्वारा किया जाएगा राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन- सुभाष रांझा
रामपुर बुशहर कबड्डी संघ की बैठक रविवार को सतलुज कैफे रामपुर बुशैहर में आयोजित की गई। खेलो इंडिया के तहत बुशैहर कबड्डी संघ को राष्ट्रीय महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता करवाने का जिम्मा मिला है। इस प्रतियोगिता में भारतवर्ष की टॉप 12 टीमें भाग लेगी। यह बुशैहर कबड्डी संघ के लिए हर्ष का विषय है कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का जिम्मा संघ को मिला है। संघ के प्रधान सुभाष रांझा ने बताया कि संघ का उद्देश्य आज के युवा वर्ग को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना है। ताकि वे प्रदेश एवं देश के उत्थान में अहम भूमिका निभा सके। उन्होंने बताया कि संघ ने इससे पूर्व भी 67 राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिलाओं की प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था।
संघ राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता को करवाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। इस प्रतियोगिता बारे तिथि एवं स्थान का चयन खेलो इंडिया के पदाधिकारियों से मिलकर जल्द ही कर दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त इस प्रतियोगिता को करवाने हेतु 50 के करीब अंर्तराष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। संघ के प्रवक्ता संजय नेगी ने बताया कि संघ की अगली बैठक 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रतियोगिता बारे विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस बैठक में संघ के महासचिव दिलीप भलूनी,मुख्य सलाहकार प्रेम मेहता, कोषाध्यक्ष सुरेश खूंद, कार्यालय सचिव धीरेंद्र चौहान, सह सचिव सुशील जिष्टू, कार्यकारिणी सदस्य विनोद नेगी, कुलवंत रांझा, विपिन शर्मा ,हरबंस मेहता, अनिल मोक्टा उपस्थित रहे।
Tags
# रामपुर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
रामपुर दर्पण।
Tags
रामपुर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment