हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने वाले नेताओं और पदाधिकारियों को निष्कासित करने का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस पार्टी ने एक और नेता को निष्कासित किया है।
जानकारी के अनुसार आनी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जॉन डिसूजा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी की ओर से इससे पहले विधानसभा चुनावों के दौरान भी जिला कांग्रेस के 6 पदाधिकारियों पर गाज गिर चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार जॉन डिसूजा ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और नियमों का उल्लंघन कर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने पर उन्हें निष्कासित किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल व ब्लॉक कांग्रेस आनी की अनुशंसा और जिला कुल्लू कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद की सहमति के पश्चात जॉन डिसूजा को निष्कासित किया।
जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष राहुल बौद्ध ने बताया कि जॉन डिसूजा ने विस चुनावों के दौरान आनी से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया है। जिसके लिए उनके खिलाफ पार्टी ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.