20 नवंबर, 2022 बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश 26 नवंबर 2022 को प्रदेश स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन बसपा प्रदेश कार्यालय, न्यू शिमला में करेगी ।
जिसमे रणधीर सिंह बेनीवाल, प्रदेश प्रभारी बतौर मुख्य अतिथि, विपुल कुमार, प्रदेश प्रभारी और कांशी राम, प्रदेश प्रभारी विशिष्ट अतिथि, तथा नारायण आजाद, प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
प्रेम कुमार हवाल, प्रदेश महासचिव ने बताया कि संविधान दिवस कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संविधान और देश निर्माण से लेकर महिलाओ और बच्चों के हित में किए कार्यों पर चर्चा की जायेगी।
इस कार्यक्रम के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बसपा प्रत्याशियो और बसपा पदाधिकारियों के साथ चुनाव समीक्षा बैठक का आयोजन कर चुनाव संबंधित फीडबैक और चुनाव के दौरान अनुभवों पर गहन चर्चा की जायेगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.