Wednesday, November 9, 2022
तेज रफ्तार वाहन ने कुचला राहगीर, मौके पर मौत।
जिला मण्डी के करसोग उपमण्डल से लगभग 40 किलोमीटर दूर खनेयोल बगड़ा के समीप बगेल मोड़ के पास कल देर शाम को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक राहगीर को कुचल डाला । जिससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर की पहचान भोला दत (44 वर्ष) पुत्र इंद्र शरण गांव चट्ठा भाई डाकघर खनेयोल बगड़ा करसोग मण्डी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोला दत खनेयोल बगड़ा की तरफ से अपने घर की तरफ एक अन्य ग्रामीण के साथ आ रहा था। इस बीच भोला दत को अपने किसी समान के भूल जाने की याद आई और वह उस समान को लाने के लिए गया। लेकिन इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भोला दत खून में लथपथ सड़क किनारे गिरे हुए थे ।
डीएसपी करसोग गीताजंलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति का शव खनेयोल बगड़ा के समीप सड़क किनारे मिला है। जिसे देखने पर लगता है कि वह किसी वाहन की चपेट में आ गया है । उन्होंने बताया की व्यक्ति के हाथ व शरीर पर टायर के निशान लग रहे है। उन्होंने बताया की पुलिस ने धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
Tags
# करसोग दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
करसोग दर्पण।
Tags
करसोग दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment