बल्ह के बी.के. टेलर और सरदार अमरीक सिंह ने बसपा प्रत्याशी प्रो. प्रेम कुमार हवाल को दिया समर्थन, कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, November 5, 2022

    बल्ह के बी.के. टेलर और सरदार अमरीक सिंह ने बसपा प्रत्याशी प्रो. प्रेम कुमार हवाल को दिया समर्थन, कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर।

     बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक कस्बे के बी.के. टेलर और सरदार अमरीक सिंह ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी प्रो.प्रेम कुमार हवाल को समर्थन दिया।
     उन्होंने कहा कि प्रो. प्रेम कुमार हवाल ने एम.टेक. इंजीनियरिंग की डिग्री करके और  इंजिनियरिंग कालेज के शिक्षक की नौकरी छोड़कर समाज सेवा का जज्बा लेकर बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा का संकल्प लिया है।
    प्रजापति हरी चंद गोयल, प्रभारी बसपा जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश ने प्रो. प्रेम कुमार हवाल को बल्ह का हीरा बताया और कहा कि ऐसे हीरे का इंतजार बल्ह की जनता बरसो से कर रही थी। अब जाकर इंतजार खत्म हुआ है।
    बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता पिछली सरकारों से बहुत दुखी है और अब सभी दुखी मन की पुकार पूरी करने का समय आ गया है जनता नए बदलाव के लिए बसपा प्रत्याशी प्रो. प्रेम कुमार हवाल के पक्ष में मतदान करे । 
    प्रजापति हरी चंद गोयल ने कहा कि तवे पर रखी रोटी अगर न पलटी जाए तो वह जल जाती है। जैसे रोटी पलटना जरूरी है वैसे ही सरकार पलटना भी जरूरी है ताकि हर गरीब की पुकार सुनी जा सके और नए चेहरे को मौका मिले जो कि 24 घटे आपकी सेवा में सदैव तत्पर और विकास के नए मार्ग खोलने में हुनर रखता हो । अब समय की मांग है कि नई उमंग और ऊर्जा के साथ बल्ह विधानसभा क्षेत्र फले फूले और तरक्की करे ।
    बी.के. टेलर और सरदार अमरीक सिंह ने युवाओं से निवेदन किया कि युवा पीढ़ी खुद में चेतना पैदा करे । बल्ह विधानसभा क्षेत्र में नया बदलाब लाए और जीत का नया इतिहास रच दे।

    No comments:

    Post a Comment