23 से 26 नवंबर तक होने वाले जिला स्तरीय बूढ़ी दीवाली निरमण्ड को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बूढ़ी दीवाली में महिलाओं की महानाटी, महिला रसाकस्सी तथा विभिन्न सांस्कृृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महिला रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन 25 और 26 नवंबर को खेल परिसर निरमण्ड में किया जाएगा, जबकि महानाटी का आयोजन 26 नवंबर को खेल परिसर में होगा। इसमें एक साथ 700 महिलाएं पारंपरिक महानाटी लगाएंगी। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी निरमण्ड ने समस्त प्रधानों/ सचिवों को आदेश दिए हैं कि 21 नवम्बर से पूर्व महानाटी और रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिला मण्डल व स्वयं सहायता समूह की सूची भेजें। रस्साकस्सी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रत्येक टीम को 500 रूपये प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
Friday, November 18, 2022
Home
निरमण्ड दर्पण
बूढ़ी दिवाली मेला निरमण्ड में रस्साकसी व महानाटी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की सूची भेजने के लिए प्रधानों/सचिवों को आदेश: बीडीओ।
बूढ़ी दिवाली मेला निरमण्ड में रस्साकसी व महानाटी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की सूची भेजने के लिए प्रधानों/सचिवों को आदेश: बीडीओ।
Tags
# निरमण्ड दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण
Tags
निरमण्ड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.