Friday, November 18, 2022
बंजार के 19 वर्षीय युवक से कुमारसेन पुलिस ने बरामद की 802 ग्राम चरस।
रामपुर से शिमला जा रही एचआरटीसी बस में सवार एक यात्री से पुलिस ने 802 ग्राम चरस बरामद की है। कुमारसेन पुलिस के हाथों यह बड़ी सफलता तब लगी जब उन्होंने रामपुर-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर नाकाबंदी कर रखी थी ।वीरवार शाम को पुलिस की टीम कुमारसेन में दुर्गा माता देवी मंदिर के समीप आने जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान रामपुर से शिमला जा रही एचआरटीसी बस को भी चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान बस में सवार एक यात्री पुलिस को देख घबरा गया। उसकी घबराहट देख पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके बैग में से 802 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान दीवान सिंह (19 ) पुत्र नोखा राम निवासी बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरूद्व कुमारसेन थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Tags
# कुमारसेन दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुमारसेन दर्पण।
Tags
कुमारसेन दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment