Monday, December 25, 2023
Una News: क्रिसमस को लेकर बाजारों में नहीं दिखी रौनक, दुकानें भी रही बंद
ऊना(अंकुश शर्मा): क्रिसमस आने से कुछ दिन पहले ही ऊना शहर के मुख्य बाजार में अमूमन रौनक बढ़ जाती है। लोग जमकर खरीदारी करते हैं। बाजार में हर जगह दुकानों पर सांता क्लॉज़ की ड्रेस देखने को मिलती हैं। दुकानों के बाहर बड़े और छोटे क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगे लाइटों से जगमगाते उपहार सजे होते हैं। लेकिन इस वर्ष स्थिति बिल्कुल विपरीत रही। क्रिसमस से पहले रविवार की छुट्टी होने के कारण शहर के बाजार सूने पड़े रहे। ग्राहक नहीं पहुंचने के कारण दोपहर तक अधिकतर दुकानें बंद कर दी गई। मात्र जरूरी सामान की बिक्री करने वाली दुकानों के द्वार ग्राहकों के लिए खुले रहे।
जानकारी के अनुसार क्रिसमस और इसके बाद नए साल के अवसर पर ऊना शहर का बाजार काफी रौनक भरा रहता है। लोग क्रिसमस पर बच्चों के लिए सांता क्लॉज के ड्रेस की खूब खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार त्योहार के एक दिन पहले रविवार का दिन होने के चलते बाजार में क्रिसमस त्योहार पर होने वाली रौनक नहीं देखी गई। हालांकि बाजार में रविवार को क्रिसमस का सामान बेच रहे कई दुकानदारों की ओर से दुकानें खोली गईं।
शहर के दुकानदारों राकेश कैलाश, राजेश, अजय कुमार, जीवन की मानें तो इस बार क्रिसमस के एक दिन पहले रविवार की छुट्टी होने और साथ ही कुछ निजी स्कूलों में विंटर ब्रेक (ठंड की छुट्टी) होने के कारण क्रिसमस के त्योहार पर खरीदारी प्रभावित हुई है। कहा कि स्कूलों की ओर से भी क्रिसमस पर बीते सालों के मुकाबले बेहद कम खरीद की गई। इस बार कुछ एक स्कूलों में ही क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इससे बिक्री पर बड़ा असर हुआ है। वहीं उन्होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि लोग दुकानों के मुकाबले ऑनलाइन खरीद करने को तरजीह देते हैं इससे व्यापार प्रभावित हुआ।
इस बार क्रिसमस की चमक फीकी रही। स्थानीय लोगों से अपील है कि वे मुख्य त्योहारों के मौके पर ऑनलाइन के बजाय दुकानों से सामान खरीद करें। इससे स्थानीय व्यापार सशक्त होगा और लोगों को बेहतर गुणवत्ता का परखा हुआ सामान भी मिलेगा। -प्रिंस राजपूत, अध्यक्ष, जिला संयुक्त व्यापार मंडल
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment