इस दौरान डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा एसोसिएशन की समस्याएं भी सुनी और आश्वासन दिया कि प्रशासन जल्द ही उनके समाधान के लिए एक तालमेल समिति का गठन करेगा। उन्होंने कहा कि इस समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण आदि मुद्दों पर विचार किया जाएगा और उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा इमीग्रेशन फर्मों/ट्रैवल एजेंटों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी लाइसैंस प्राप्त फर्मों से अपना काम कानून के अनुसार करने की अपील की। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा आम लोगों, विशेषकर बच्चों के माता-पिता से भी अपील की, जो अपने बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, सेवाओं का लाभ उठाने से पहले फर्मों की प्रामाणिकता की जांच करें।
Best Digital Marketing Services – Click Here



No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.